Tuesday, October 20th, 2026

बड़ा ऐलान- अक्टूबर से पहले खत्म नहीं होने वाला किसान आंदोलन: राकेश टिकैत 

नई दिल्ली
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सात महीने से ज्यादा समय से किसान देश में आंदोलन कर रहे हैं। बीते दो महीने से ज्यादा वक्त से किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर भी धरने पर बैठे हैं। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान आया है। राकेश टिकैत ने कहा है कि इस आंदोलन के हाल फिलहाल में खत्म होने की कोई उम्मीद नहीं है। 

 किसानों के धरने की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा, हमने सरकार को बता दिया है कि किसानों का ये आंदोलन अक्टूबर तक चलेगा। अक्टूबर तक के बारे में तो हम अभी कह रहे हैं। अक्टूबर के बाद भी आंदोलन चल सकत है, उससे आगे की तारीख बाद में देंगे। टिकैत ने कहा कि सरकार से बातचीत भी चलती रहेगी लेकिन हमारा नारा वही रहेगा- जब तक कानून वापस नहीं, तब तक घर वापसी नहीं। 

सरकार नंबर बताएं, हम जरूर फोन करेंगे किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते हफ्ते सर्वदलीय बैठक में कहा था कि सरकार किसानों से बातचीत को तैयार हैं। किसानों की सरकार से दूरी सिर्फ एक फोन कॉल ही है, वो जब चाहें बात कर लें। इस पर राकेश टिकैत ने कहा कि पीएम ने कहा है तो उनका स्वागत है। सरकार हमें वो नंबर दे, जिस पर बात करने के लिए सरकार एक कॉल दूर है। हम बात करेंगे। विपक्षी नेताओं के समर्थन पर कही ये बात विपक्षी पार्टियों के नेताओं के गाजीपुर बॉर्डर आने को लेकर टिकैत ने कहा कि अगर कोई आता है तो उसका स्वागत है। जो भी हमें समर्थन दे रहा है, हम उसका स्वागत करते हैं लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राकेश टिकैत ने ये भी कहा कि आंदोलन स्थल के आसपास की सड़कों को किसानों ने नहीं पुलिस ने बंद किया है। आंदोलन के पास जो सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं, उसका मकसद भी यही है कि उनसे जनता को परेशानी हो और वो किसानों के खिलाफ हो जाएं। 

 

#राकेश टिकैत 

Source : Agency

पाठको की राय